Ads Area

खजूर खाने का सबसे बड़ा लाभ हाई ब्लड प्रेशर वालों को मिल सकता है, आये जानते है

0
खजूर एक तरह का मेवा होता है. खजूर में आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर मधुमेह में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है. खजूर का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में बहुत कारगार साबित होता है. इसमें कोलेस्ट्राेल नहीं होता है और एक खजूर से 23 कैलोरी ऊर्जा मिलती है. इसके साथ ही यह सेल डैमेज, कैंसर से बचाव और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी कारगर है. 

- हैंगओवर उतारने की तरकीब
ऐसा कम ही लोग जानते हैं कि रात भर पानी में भिगोए हुए खजूर खाने से हैंगओवर मिनटों में गायब हो जाएगा.

https://www.webtecon.com/2019/05/blog-post.html
खजूर खाने का सबसे बड़ा लाभ हाई ब्लड प्रेशर वालों को मिल सकता है।

खजूर को हर मौसम में खाया जा सकता है। खजूर का आप सीधा सेवन कर लें या उसे किसी अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग दही के रायते में खजूर डालकर खाते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग अधिक थकान महसूस करते हैं, थोड़ा काम करते ही थक जाते हैं, उन्हें रोजाना 3 खजूर खाने चाहिए। रोजाना सुबह नाश्ते से पहले तीन खजूर खाएं। इसके तुरंत बाद गर्म पानी पी लें। इस प्रक्रिया को लगातार एक महीने तक दोहराएं। हालांकि आप इसे एक महीने बाद भी जारी रख सकते हैं।

हाई ब्‍लड प्रेशर
खजूर खाने का सबसे बड़ा लाभ हाई ब्लड प्रेशर वालों को मिल सकता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं। हालांकि आपको इसका नियमित रूप से और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। हालांकि इसके साथ रोजाना एक्सरसाइज़ भी जरूरी है। ठंड के मौसम में हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को चाहिए कि वो रोजाना नाश्‍ते में कम से कम 3 खजूर जरुर खाना चाहिए। खजूर को ड्राई फ्रूट की श्रेणी में रखा जाता है, जिसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके अलावा ये टेस्टी भी होते है।

थकान दूर करे
खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है। जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनमें आयरन की कमी होती है। खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।

पाचन शक्ति मजबूत करता है
खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।

ह्रदय रोगियों के लिए है लाभप्रद
खजूर हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। यदि किसी को दिल का रोग है तो वह रोजाना 3 से 4 खजूर खाए। खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय आघात जैसा खतरा कम हो जाता है।

ह‍‍ड्डियां मजबूत करता है
कम सोडियम और ढ़ेर सारे मिनरल्स होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad