Ads Area

फ्रिज का ठंडा पानी पीने वाले ज्यादातर लोग नहीं जानते यह सच्चाई, आप जरूर जान लें

0
गर्मियों का मौसम चल रहा है। और गर्मियों के मौसम में अगर ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो इससे अच्छा ओर कुछ नहीं है। आजकल गर्मियों के मौसम में लोग मटके का ठंडा पानी पीने की बजाय फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। फ्रीज का ठंडा पानी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत हानिकारक होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने वाले ज्यादातर लोग नहीं जानते यह सच्चाई, आप जरूर जान लें।


फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान

1. पाचन तंत्र में समस्या
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से भोजन के पाचन में दिक्कत आने लगती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से रक्त वाहिका सिकुड़ जाती हैं। और पाचन की प्रक्रिया धीरे हो जाती है। इससे भोजन का पाचन अच्छे से नहीं हो पाता है।


2. भोजन के पोषक तत्व नष्ट होना
हमारे शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन जब हम फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो उस तापमान को नियमित करने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इससे शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों का अवशोषण होता है। और शरीर के पोषक तत्व नष्ट होते हैं।

3. गला खराब होने की समस्या

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुखाम, खांसी, कफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं। और श्वसन तंत्र में म्युकोसा बन सकता है। और इससे कई प्रकार के संक्रमण हो सकते हैं। इसलिए फ्रिज का ठंडा पानी पीने की बजाय मटके का ठंडा पानी पिएं।

4. ह्रदय गति कम होने का खतरा
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से ह्रदय गति धीमी हो सकती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से वेगस तंत्रिका उत्तेजित होने लगती है। वेगस तंत्रिका दसवीं कपाल तंत्रिका है। जो हमारे तंत्रिका प्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। और यह शरीर के अनैच्छिक कार्यों का नियंत्रण करती है।

अगर आप भी फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर बताएं। और हेल्थ से संबंधित यह जानकारी आपको काम की लगी तो लाइक, शेयर और चैनल को फॉलो अवश्य करें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad