Ads Area

VITAMIN-C और किचन में मौजूद मसालों से बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम

0
VITAMIN-C और किचन में मौजूद मसालों से बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम
आपने अक्सर बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आपको कोरोना वायरस से घबड़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करके और अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट करके आप COVID19 के संक्रमण से बचे रह सकती हैं। इम्यून सिस्टम अर्थात शरीर का रोग-प्रतिरोधी तंत्र मजबूत होने पर विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बच सकते हैं और अपनी सेहत की रक्षा कर सकते हैं। 

VITAMIN-C
मसालों के साथ

ल्थ एक्सप‌र्ट्स का कहना है कि इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के लिए प्रतिदिन हमें अपने भोजन में अदरक, हरी मिर्च, लौंग, इलायची और कालीमिर्च का प्रयोग करना चाहिए।आजकल नवरात्र चल रहे हैं। अगर आप व्रत कर रही हैं तो नवरात्र के दिनों में भी उपरोक्त चीजों को खा सकती हैं। इसी प्रकार से खाने में दही का प्रयोग कर सकती हैं। दही के सेवन से भी इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।

इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के लिए VITAMIN-C भी बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सप‌र्ट्स का कहना है कि चूंकि VITAMIN-C को हमारा शरीर स्टोर करके नहीं रख पाता है। इसलिए VITAMIN-C युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन किसी न किसी रूप में नींबू के रस का सेवन जरूर करें।

 VITAMIN-C की पूर्ति के लिए संतरा, मौसमी आदि फल भी खा सकती हैं। इनसे भी शरीर के लिए आवश्यक VITAMIN-C की पूर्ति होगी। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखकर हम विभिन्न बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad